फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employee arrested in fake signature

फर्जी दस्तखत मामले में कर्मचारी गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी न्यायालय से फर्जी दस्तखत कर जमीन हड़पने के प्रयास प्रकरण में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने भदोही तहसील परिसर से एक आरोपी तहसीलदार के संबद्ध अहलमद  को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमे में तीन वे लोग संलिप्त हैं जिनके विरुद्ध एसडीएम ने रिपोर्ट भेजी थी। इसके अलावा जांच में तहसील में कार्यरत दो अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई थी।
विज्ञापन

  12 जून को पूर्व एसडीएम आशाराम ने मामले का खुलासा करते हुए अपने फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी आदेश कराने के मामले से जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को अवगत कराया था। बताते चलें कि क्षेत्र के हरियांव ज्ञानपुर रोड पर साजिश के तहत एसडीएम भदोही का फर्जी दस्तखत कर करोड़ों की जमीन हड़पने का प्रयास किया गया था। इस मामले की शिकायत डीएम को मिली तो जांच में तेजी आई। 12 जून को मामले की रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने पहले एडीएम हरीलाल यादव से जांच आख्या मांगी। जिसमें एडीएम ने प्रथम दृष्टया संबद्ध अहलमद एवं लाभान्वित पक्ष को दोषी मानते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की सिफारिश की थी। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा कि तत्कालीन तहसीलदार का बयान कि 24 जुलाई 2014 की उनकी रिपोर्ट पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं और जो हस्ताक्षर हैं वे फर्जी हैं साथ ही पत्रावली का आदान प्रदान भी किसी रजिस्टर में दर्ज नहीं है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय के पांच कर्मचारियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह उप निरीक्षक प्रभुनाथ वर्मा ने तहसील परिसर से वांछित तहसीलदार के संबद्ध अहलमद होरीलाल पुत्र सदारी निवासी मूंसीलाटपुर को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपियों में एक की गिरफ्तारी होते ही खलबली मच गई। माना जा रहा है कि चार अन्य आरोपी सफेदपोश से लेकर उच्चाधिकारियों तक अपनी पहुंच बताते हैं, जिससे उन पर पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है। क्षेत्राधिकारी परमहंस मिश्र ने कहा कि आरोपी कितनी भी पहुंच          वाले हों, किसी को बख्शा             नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed