फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis on eliminating discrimination and fundamentalism

भेदभाव और कट्टरवाद दूर करने पर जोर

Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on eliminating discrimination and fundamentalism
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा के प्रति अल्पसंख्यकों का रूझान बढ़ाने की बात की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिना उच्च शिक्ष्ाा के तरक्की और खुश्ाहाली मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. सुमन गुप्ता ने कहा कि हम जातिवाद, क्षेत्रवाद, रंगवाद, वर्णवाद से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों में हो रहे ह्रास को रोकने का भरसक प्रयास करें। डॉ. नवीन कुमार ने अल्पसंख्यकों की समाजशास्त्रीय व्याख्या करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण संबंधित 15 सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की। छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, मदरसा आधुनिकीकरण, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षा योजनाओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. एके वर्मा ने धर्मावलंबियों से सामाजिक भेदभाव और कट्टरता को दूर करने को कहा। डॉ. भारतेंदु द्विवेदी ने कौमी एकता को मजबूत करने पर बल दिया। प्रभारी प्राचार्य डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। कहा की इमानदारी         से मेहनत करने पर कामयाबी जरूर मिलती , कड़ी मेहनत जरूरी है। इस मौके पर डा.      चंद्र प्रकाश समेत कई लोग   मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed