फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis on adding name in voter list

मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर दिया जोर

Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on adding name in voter list
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं की ओर से रैली निकाली गई। जिसमें अभियान में अधिक से अधिक नाम बढ़ाने पर जोर दिया गया। मतदाता रजिस्ट्रेशन हेल्पडेस्क के प्रभारी मो. आकिफ तौफीक और सहप्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाली छात्राओं को अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए महाविद्यालय स्तर से फॉर्म छह मिल रहा है। छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में फार्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता विषय पर महाविद्यालय की छात्राओं के मध्य स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्णायक की भूमिका में असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान डॉ.प्रज्ञा वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी डॉ.कृष्ण कुमार औरडॉ.अरविंद कुमार उपाध्याय रहे। जिसमें प्रथम स्थान मनीषा देवी, द्वितीय स्थान आरती यादव और तृतीय स्थान चारू को मिला। प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed