फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   electricty cut

बिजली के अभाव में काम प्रभावित, प्रदर्शन

Fri, 04 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
electricty cut
ज्ञानपुर। ट्रांसफार्मर जलने से उप संभागीय परिवहन कार्यालय में काम ठप होने से नाराज उपभोक्ताओं और नागरिकों ने शुक्रवार को कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता से दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ता लाइसेंस समेत अन्य कागजात नहीं बनवा पा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक चपत लग रही है। शिकायत के बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बनवाया गया और न ही खराब जनरेटर सही कराया गया। जिससे चार दिनों से कार्यालय में कोई काम नहीं हो पा रहा है। सपा नेता रमेश यादव दद्दा के नेतृत्व में नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि दो माह पूर्व से कार्यालय का जनरेटर खराब है। चार दिन पूर्व बारिश से यहां का ट्रांसफार्मर भी जल गया। जिससे कार्यालय में बिजली आपूर्ति न होने से कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। इसके पूर्व नाराज लोगों ने एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम का प्रयास किया लेकिन एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed