फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity workers' agitation today, substations monitored through CCTV cameras

Bhadohi News: बिजली कर्मियों का आंदोलन आज, उपकेंद्रों की सीसी कैमरे से निगरानी

Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers' agitation today, substations monitored through CCTV cameras
ज्ञानपुर। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से 20 मई को होने वाले आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। छह प्रमुख उपकेंद्रों पर सीसी कैमरे लगाने के साथ 24 घंटे रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाई गई। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को प्रशासन और एएसपी शुभम अग्रवाल को पुलिस का नोडल बनाया गया। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी को सुपरविजन अधिकारी बनाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि 220 केवी कनेहरी, 132 केवी फत्तूपुर, 132 केवी नरपतपुर, 132 केवी औराई और 132 केवी गोपीगंज उपकेंद्रों की निगरानी के लिए इमरजेंसी वाट्सपग्रुप बनाएं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे रोस्टर वाइज कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। यदि कहीं कोई समस्या आए तो तत्काल अवगत कराएंगे। डीएम ने अधिशासी अभियंता स्टोर ट्रांसमिशन वर्कशॉप को निर्देश दिया कि पूरी तैयारी कर लें। आईटीआई अप्रेंटिस कर रहे प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देकर तैयार रखें। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि 29 सब स्टेशनों पर 532 आउटसोर्स कर्मियों से काम कराया जा रहा है। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बराबर निगरानी करें। कहीं किसी प्रकार से स्थिति खराब न होने पाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सरकारी और निजी हॉस्पिटल व अन्य प्राइवेट सेक्टर के लोगों से बात करके वहां वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था करा लें, ताकि आम जनमानस को कठिनाई न हो। इलेक्ट्रिक से संबंधित लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नलकूप ,नगर पालिका कार्यदायी संस्थाओं से संबंधित इंजीनियर की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। इस मौके पर एसी विद्युत राधेश्याम, एक्सईएन आरबी शर्मा, आदित्य पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed