फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity falls on tree, worker dies

पेड़ पर गिरी चिर्री,मजदूर की मौत

Tue, 18 Aug 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity falls on tree, worker dies
ऊंज। थाना क्षेत्र के कुरमैचा-ऊंज ताल में बिजली गिरने से मंगलवार को लल्लू बिंद (49) पुत्र ननकूराम बिंद निवासी राजापुर-कोइरौना की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोइरौना थानाक्षेत्र के राजापुर-खरगापुर गांव निवासी लल्लू बिंद मजदूरी का काम करता था। वह मंगलवार को ताल में शौच के लिए गया हुआ था। उसी समय बारिश होने लगी और वह भाग कर एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी और वह चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतक भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed