फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electric Current took life young man in bhadohi Accident happened repairing wiring

करंट ने ली युवक की जान : घर की वायरिंग ठीक करते समय हादसा..., पिता बोले- अब काैन देगा मेरा साथ; मचा कोहराम

Fri, 07 Feb 2025 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 08:47 PM IST
सार

वायरिंग करते समय हादसा और युवक की माैत पर परिजनों में कोहराम मच गया। निजी अस्पताल में डाॅक्टरों से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसकी लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Electric Current took life young man in bhadohi Accident happened repairing wiring
योगेश बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेभान गांव में वायरिंग करते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


पूरेभान गांव निवासी राम अवतार बिंद का लड़का योगेश बिंद (26) घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को घर की लाइट अचानक कट गई। युवक ने देखा तो पता चला कि वायरिंग में कोई परेशानी है।
विज्ञापन


वायरिंग की परेशानी को वह खुद ठीक करने में जुट गया। इस बीच, अचानक करंट उतरने से उसे तेज झटका लगा और अचेत हो गया। मौके पर मौजूद परिजन आननफानन उसे लेकर वहिदनगर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही कलिजंरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।


उसके बड़े भाई का नाम राजू एवं मझले भाई का नाम राजेश बिन्द है। इसकी पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। घर वाले एवं उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी सीमा विन्द थोड़ी-थोड़ी देर में बेहोश हो जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed