फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Election personnel got training

Bhadohi News: निर्वाचन कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण

Wed, 03 May 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election personnel got training
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव में सभी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से बुधवार को एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान डाक मत पत्र के आवेदन के प्रारूप के साथ ही मत पत्र लिफाफा व अन्य नियमों की जानकारी दी गई। प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र ने जिले के सभी कार्मिकों को आवश्यक रूप से मतदान किए जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार के साथ कर्तव्य भी है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बताया कि निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी मतदान करने से वंचित न रह पाए। इसको लेकर कार्मिकों को दो श्रेणियों में विभक्त किया गया है। जिसमें पहले ऐसे जो उसी जनपद के किसी निकाय के मतदाता हों और दूसरे जो गैर जनपदों के मतदाता हैं। इनके लिए पोस्टल बैलट से मतदान की व्यवस्था है। डाक मतपत्र में उम्मीदवारों के नाम का क्रम वही होगा, जो उम्मीदवारों की अंतिम सूची में है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को एक घोषणा-पत्र भरना होगा। जिसका सक्षम अधिकारी की ओर से सत्यापन किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ ड्यूटी आदेश और सेवायोजक की ओर से निर्गत पहचान पत्र भी जाएगा। निर्वाचन के दिन ड्यूटी में ड्राइवर/क्लीनर/हेल्पर तथा अन्य व्यक्ति भी लगे होते हैं। उनको चिह्नित करके पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों को डाक मतपत्र उपलब्ध करा दिया गया। उनको किसी भी हाल में मतदान स्थल पर मतदान करने का अधिकार नहीं होगा। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा राजा राम, सहायक प्रभारी अधिकारी डाक मतपत्र अमितेश सिंह, सहित अन्य निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी व मतकार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed