{"_id":"61964805dff68b7b3c39d2e3","slug":"election-cards-will-reach-voters-homes-bhadohi-news-vns623189921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के घर पहुंचेंगे निर्वाचन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर तहसील में निर्वाचन कार्ड को लिफाफे भरती महिला बीएलओ। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज हो गया है। आयोग के निर्देश पर मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने, 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों का नाम सूची में शामिल करने, पूर्व में बने कार्ड की त्रुटियों में सुधार, मृतकों को सूची से बाहर करने के लिए तहसील स्तर महिला-पुरुष बीएलओ तैनात हैं। तहसील स्तर पर खुले कैंप कार्यालयों में बीएलओ प्रतिदिन की रिपोर्ट जमा कर रहे हैं। सितंबर, अक्तूबर में पंजीकृत मतदाता आवेदकों को वरीयता देकर घर-घर निर्वाचन कार्ड पहुंचाने की प्रक्रिया भी अब शुरु हो चुकी है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर तहसील स्थित वि धानसभा चुनाव कैंप कार्यालय में ऐसे निर्वाचन कार्डों को डाक से भेजने के लिए महि ला बीएलओ व्यस्त रही। कैंप कार्यालय प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सितंबर, अक्तूबर में आए लगभग 2600 मतदाताओं का निर्वाचन कार्ड बन चुके हैं जिनको भेजने की तैयारी की जा रही है। एक सप्ताह में कार्ड मतदाता तक पहुंच जाएंगे। कहा कि प्रतिदिन 100-200 आवेदन मिलने पर नये मतदाताओं को वरीयता भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।