फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elders also showed enthusiasm

बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह

Thu, 09 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 09 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elders also showed enthusiasm
बरजीकला गांव में वृद्धा को चारपाई पर बैठाकर मतदान कराने के लिए ले जाते परिवारीजन।
 मतदान में युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी जबर्दस्त उत्साह रहा। मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पहले मतदान की व्यवस्था दी गई थी। इसके चलते बुजुर्गों को मतदान में दिक्कत नहीं हुई। आसानी से बूथ पर पहुंचने के बाद मतदान करके लौटते रहे। ऐसे बुजुर्ग जो उम्रदराज और बीमारी की वजह से खुद के बल पर मतदान केंद्र पर जाने में सक्षम न थे
विज्ञापन


। उन्हें चारपाई, ट्राई साइकल, व्हील चेयर के जरिए परिवार और गांव के लोगों ने मतदान केंद्र पहुंचाया। औराई विकास खंड के बर्जीखुर्द निवासी सलमा बेगम (90) को चारपाई पर लादकर मतदान केंद्र ले जाया गया। चलने-फिरने में नाकाम सलमा बेगम को देवर हाजी अब्दुल अजीज मंसूूरी, बेटे सम्सुद्दीन, मैनुद्दीन और पोते मौलाना सद्दाम कांधे पर लादकर बूथ ले गए। जो गांव में कौतुहल रहा, हाजी अजीज ने बताया कि लोकसभा, पंचायत चुनाव में भी सलमा बेगम को चारपाई पर लादकर मतदान कराया जा चुका है। वह साठ वर्ष से मतदान करते चली आ रही है। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराही में 92 वर्षीय कैलाशनाथ भी मत दान करने उत्साह से पहुंचे। औराई विस के आदर्श मतदान केंद्र जगन्नाथपुर में 101 वर्षीय अशरफी देवी ने पूरे कुनबे के साथ मतदान किया।
विज्ञापन


डीघ विकास खंड के भरद्वार गांव में 98 वर्षी य शकूर मोहम्मद, सर्रोई गांव में 86 वर्षीय जयराजी देवी ने लाठी और पोते के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इसी तरह जगन्नाथपुर के मतदान केंद्र पर 99 वर्षीय विधवा अशर्फी देवी ने परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया।  भदोहीः  नगर के एमए समद इंटर कालेज के बूथ पर मोहल्ला जमुंद के 95 वर्षीय मो.हाशिम ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि चाहे बाकी काम छूट जाए लेकिन मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसी प्रकार बंधवा के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में भी काजीपुर के 80 वर्षीय हाजी मो.हबीब अंसारी अपने बेटे जावेद के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। उनके बेटे ने बताया कि पैर में चल फिर सकने में दिक्कत होने के बाद भी वे अपनी छड़ी लेकर मतदान करने पहुंचे। काशीपुर प्राथमिक विद्यालय पर घरवनपुर के 105 वर्षीय हूबलाल यादव, कजियाना की 90 वर्षीय राबिया बेगम ने भी ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज में पहुंच कर मतदान कर दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। मदर हलीमा विद्यालय के बूथ पर दोनो पैरों से विकलांग इमामुद्दीन ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed