फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elderly woman burnt to death, husband scorched

अधेड़ महिला की जलकर मौत, पति भी झुलसा

Sun, 03 May 2020 03:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman burnt to death, husband scorched
सुरियावां। नगर के नेहरू नगर में शनिवार की रात एक अधेड़ महिला की जलकर मौत हो गई। उसे बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी शमशेर आयुर्वेदिक अस्पताल सुरियावां में चौकीदार है। शनिवार की रात उसकी पत्नी अचानक जलने लगी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक जलने से उसकी मौत हो चुकी थी, उसे बचाने में शमशेर भी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने उसे ज्ञानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मृतका के भाई अमीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। कुर्सी में बांधकर उसे जलाया गया। पुलिस ने प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चर्चा है कि पति-पत्नी में आए दिन घरेलू विवाद होता था, जिससे गाली गलौज तक की नौबत आ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed