फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   El primer vicepresidente de Mahavira se Siipisi

महावीर प्रताप होंगे सीईपीसी के प्रथम उपाध्यक्ष 

Fri, 13 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 13 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
 कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रतिष्ठापरक चुनाव में महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा प्रथम उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए हैं। प्रशासनिक सदस्य पद के एक प्रत्याशी को छोड़ शेष पर भी उनके गुट के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उप्र कोटे से उमेश कुमार गुप्ता, वासिफ अंसारी और संजय गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। राजा शर्मा ने 913 मत हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओपी गर्ग को 545 मत ही मिले। चुनाव में देश भर से लगभग 1780 निर्यातक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सितंबर में चेयरमैन पद रिक्त होने के बाद राजा शर्मा ही चेयरमैन पद की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

सीईपीसी का चुनाव पहली बार आनलाइन पद्धति से हुआ है। इसलिए मतगणना में कम समय लगा। गुरुवार की शाम चुनाव एजेंसी नेशनल सेक्योरिटीज डिपाजिटरी लि.(एनएसडीएल) द्वारा परिणाम की सूची मिलने के बाद निर्वाचन अधिकारी, शिव कुमार गुप्ता ने विधिवत घोषणा की। प्रदेश की जिन तीन सीटों पर  चुनाव हुआ उसमें उमेश गुप्ता-890 मत, वासिफ अंसारी-852 मत और  संजय गुप्ता-776 मत पाकर निर्वाचित हुए। जबकि कश्मीर के मो.आशिक-904 मत व शेष भारत के  सुनील जैन-909 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

हारे प्रथम उपाध्यक्ष प्रत्याशियों में ओपी गर्ग को 545 मत और शैलेंद्र गर्ग को 79 मत मिले जबकि प्रशासनिक सदस्य प्रत्याशियों में हारे अतहर अंसारी को 564 मत, भरतलाल मौर्य को 640 मत, इस्तीयाक खां को 122 मत तथा आलोक बरनवाल को 597 मत मिले। परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी को प्रमाण पत्र देने के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर पदभार भी ग्रहण करा दिया। उन्होंने बताया कि आगामी सितंबर माह में होने वाली वार्षिक साधारण सभा में चेयरमैन कुलदीप राज वाटल का कार्यकाल समाप्त होगा जिसके बाद महावीर शर्मा चेयरमैन पद पर आसीन हो जाएंगे। चुनाव में वाणिज्य मंत्रालय के उपसचिव, अजय सक्सेना पर्यवेक्षक रहे। जबकि सिद्धनाथ सिंह, ओएन मिश्र निर्वाचन टीम के सदस्य थे। परिषद द्वारा सीए पंकज अग्रवाल को नामांकन पत्रों के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed