फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ekma presented 15 thousand tricolor

एकमा ने भेंट किए 15 हजार तिरंगा

Mon, 08 Aug 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ekma presented 15 thousand tricolor
सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को 15 हजार तिरंगा भेंट करते एकमा के पदाधिकारीगण - फोटो : BHADOHI
भदोही। जिले भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन सहित हर स्तर पर लोग जोर शोर से लगे हैं। इस क्रम में आयोजन को धार देने के लिए सोमवार को आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी आर्यका आखौरी को 15 हजार राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।
विज्ञापन

डीएम ने गर्मजोशी से पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि आप लोगों के सहयोग से हर घर तिरंगा फहराए जाने का कार्यक्रम जिले में सफल होगा। 15 हजार तिरंगा भेंट करते हुए एकमा के मानद सचिव असलम महबूब ने कहा कि यह भेंट उद्यमी समाज की ओर से स्वीकार करें। कहा कि राष्ट्र के लिए केवल उद्यमी समाज ही नहीं जिले के प्रत्येक व्यक्ति समर्पित हैं। तिरंगा भेंट करने के लिए पूर्व अध्यक्ष ओएन मिश्र, मानद संयुक्त सचिव आलोक बरनवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed