फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight international cyber thugs arrested

आठ अंतराष्ट्रीय साईबर ठग गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Eight international cyber thugs arrested
भदोही। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को आठ अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों ने नगर के मर्यादपट्टी निवासी व्यवसायी लालजी जायसवाल को डामिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन 15 लाख की ठगी की थी, जिसमें मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच कहर रही थी। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में एक प्रेसवार्ता कर बताया कि अभियुक्तों को बीती रात ढाई बजे भदोही रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के हैं जो मिल कर अलग अलग ढंग से भोले भाले लोगों को सब्जबाग दिखाकर ठगते थे। इनका आनलाइन का संगठित अपराध गिरोह है। बताया कि गिरफ्तार निक्कू पटेल, चंदन पटेल, सनी पटेल, अमित कुमार पटेल, सुजीत पटेल, राहुल पटेल, मनीष कुमार और जीसू पटेल ने साइबर क्राइम का साम्राज्य फैला रखा है। कहीं कस्टमर केयर अधिकारी बनके तो कहीं बैंक प्रबंधक बन के अथवा बड़ी बड़ी कंपनियों के अधिकारी बन कर लोगों को फोन करते हैं। भदोही में एक व्यवसायियों को फोन कर इन्होंने फ्रेंचाइजी दिलाने का सपना दिखाया था जिनके झांसे में आकर भुक्तभोगी ने इनके जाल में फंस कर ऑनलाइन इनको 15 लाख रुपये भुगतान कर दिया था। ये अपना डिजिटल विज्ञापन भी छपवाते हैं। जब लोग उस पर फोन करते हैं तो उन्हें झांसा देते थे। सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed