फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight ganja smugglers arrested, 1.30 quintal ganja recovered

Bhadohi News: आठ गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.30 क्विंटल गांजा बरामद

Sun, 18 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eight ganja smugglers arrested, 1.30 quintal ganja recovered

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ज्ञानपुर/ऊंज । स्वाट और ऊंज पुलिस ने दो गिरोहों के सरगना सहित आठ गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर दो कारों से एक क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल के जिलों में बेचते रहे हैं।

पुलिस कार्यालय सरपतहां में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने वाले दो गिरोहों के सरगना सहित कुल आठ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो चार पहिया वाहनों से एक क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 26 लाख है। 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बरामद सामान और गांजे की कुल कीमत 38 लाख है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज, भदोही और अन्य जिलों में बेचते हैं।
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपियों में एक गिरोह का सरगना पंकज सिंह उर्फ राड निवासी घोसिला, थाना कपसेठी वाराणसी, शुभम सिंह निवासी सियरहां थाना कपसेठी, वाराणसी, अर्जुन यादव निवासी टकेसर थाना मुगलसराय चंदौली, राम लखन गौड़ निवासी रसूलहां थाना कपसेठी, वाराणसी शामिल है।इसके अलावा दूसरे गिरोह का सरगना विजय कुमार शुक्ला निवासी दीपापुर, थाना राजातालाब वाराणसी, असलम निवासी भटेवरा थाना सुरियावां भदोही, राघवेंद्र सिंह निवासी बलीपुर थाना सुरियावां भदोही और कुंदन राय निवासी सिंहपुर थाना फेफना बलिया शामिल है। एएसपी ने बताया कि सभी के खिलाफ दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed