फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight dyeing plant seals in Carpet City Bhadohi, charged with flowing chemical-rich water in the Morwa River

कारपेट सिटी भदोही में आठ डाइंग प्लांट सील, गंगा की सहायक नदी मोरवा में बगैर शोधित, केमिकल युक्त पानी बहाने का आरोप

Sat, 19 Dec 2020 11:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight dyeing plant seals in Carpet City Bhadohi, charged with flowing chemical-rich water in the Morwa River
भदोही की मोरवा नदी - फोटो : अमर उजाला।

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को भदोही के मोरवा नदी को दूषित करने के आरोप में कारपेट सिटी में चल रहे आठ डाइंग प्लांटों को सील कर दिया है। संचालकों को बगैर एनओसी प्लांट चालू न करने की सख्त हिदायत दी गई है।  इससे जिले भर के डाइंग प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह सुबह अपने सहायक वैज्ञानिक अधिकारी व अन्य सदस्यों के साथ कालीन नगरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ डाइंग प्लांट अपना दूषित पानी मोरवा नदी में बहा रहे हैं। कुछ डाइंग प्लांट तो बगैर शोधित गंदा और रासायनिक पानी नदी में बहा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों पानी के सैंपल की जांच कराई गई तो शिकायत सही मिली। इस पर शनिवार को भदोही तहसीलदार को साथ लेकर टीम ने दीपक डाइंग हाउस, मनोज डायर्स, रूपेश कुमार एंड ब्रदर्स, माबूद इंटरनेशनल, अरविंद एक्सपोर्ट, एसके डाइंग हाउस, आईएस डाइंग डिवीजन व भदोही कार्पेट में छानबीन करने के बाद उन्हें सील करा दिया। संचालकों से कहा गया कि बगैर एनओसी प्लांट पुन: चालू किया तो सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed