फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eid shopping at its peak

Bhadohi News: ईद की खरीदारी चरम पर

Tue, 09 Apr 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Eid shopping at its peak
भदोही। माहे रमजान अंतिम पड़ाव पर है। बुधवार को ईद के चांद का दीदार होने का अनुमान है। उस लिहाज से अब केवल दो रोजे बाकी हैं। ऐसे में ईद की तैयारियों में लोग लग गए हैं। शाम से लेकर रात तक बाजार में भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

अब सिले जाने वाले कपड़ों की खरीदारी कम हो गई है, लेकिन रेडीमेड कपड़ों, महिलाओं के सूट, बच्चों के सूट, रुमाल, टोपी, कुर्ता, पाजामा की खरीदारी जोर पकड़ चुकी है। दुकानदार, शोरूम संचालक ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ से कटरा बाजार में जाम की स्थिति बन जा रही है। पुलिस ने अजिमुल्लाह चौराहे पर कटरा बाजार के मुहाने पर बैरिकेंडिग कर केवल पैदल आने-जाने दे रही है। सोमवार को देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। लोग खोवा की दुकानों पर मोल भाव कर रहे हैं। टोपी, रुमाल, इत्र, कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। मर्यादपट्टी, चौरी रोड, स्टेशन रोड, इंदिरा मिल चौराहा, नईबाजार में भी ईद की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


भदोही। ईद की सेवईं का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। कहा जाता है कि सेवईं का जो स्वाद ईद पर मिल जाता है, वह पूरे साल नहीं मिलता है। इसलिए सेवईं खाने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। कहा जाता है कि जितना महीन सेवईं उतना अच्छा स्वाद। इसलिए बाजार में लोग महीन सेवईं ढूंढ रहे हैं। भदोही नगर में कई अस्थायी दुकानों पर सेवईं मिल रही है। 32 साल से सेवईं की दुकान लगा रहे मेंहदी हसन ने बताया कि महीन सेवईं 100 से लेकर 125 रुपये किलो तक बिक रही है। अन्य किस्म की सेवईं भी बाजार मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed