{"_id":"6ad66e958c9bf983fb0b9fd0","slug":"effigies-of-dashanan-ravana-will-be-burnt-at-71-locations-drones-will-be-used-to-monitor-the-immersion-rituals-and-the-dussehra-fairs-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150289-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 71 जगहों पर जलेगा दशानन, ड्रोन से होगी विसर्जन और दशहरे मेले की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 71 जगहों पर जलेगा दशानन, ड्रोन से होगी विसर्जन और दशहरे मेले की निगरानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में बन रहा रावण का पुतला। संवाद
- फोटो : Archive
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस दशहरा मेला और विसर्जन की ड्रोन से निगरानी करेगी। इसके अलावा विसर्जन स्थल और दशहरा मेला में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिले भर में 71 जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। इसके अलावा 34 जगहों पर भरत मिलाप का आयोजन होगा। मुख्य रूप से सिंहपुर और उगापुर नहर के पास मूर्तियों का विसर्जन होगा। जहां पर्याप्त लाइटिंग के अलावा सुरक्षा के इंतजाम होंगे।
जिले में कुल 871 जगहों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। नवरात्रि उत्सव के बीच जिले भर में मंगलवार को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा 20 और 21 दोनों दिन दुर्गा पूजा प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। जिले में प्रमुख रूप से उगापुर नहर के साथ ही सिंहपुर नहर के पास दुर्गा पूजा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग के अलावा गोताखोरों की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही मजिस्ट्रेटों की निगरानी में विसर्जन किया जाएगा। इस जुलूस के साथ महिला और पुलिस की टीम निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही सर्किल ऑफिसर की विशेष निगरानी होगी। विसर्जन स्थलों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विसर्जन के बाद भरत मिलाप और दशहरा मेला की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। आयोजन सकुशल सम्पन्न हो सके। इसके लिए यहां भी ड्रोन कैमरे की निगरानी के अलावा महिला व पुरुष पुलिसकर्मी के साथ ही सीओ तैनात रहेंगे।
सबसे अधिक भदोही और सबसे कम दुर्गागंज क्षेत्र में प्रतिमाएं
पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक भदोही कोतवाली में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं दुर्गागंज में सबसे कम प्रतिमाएं स्थापित हैं। भदोही में 173, चौरी में 123, सुरियावां 111, गोपीगंज 105, औराई में 85, ज्ञानपुर में 77, ऊंज में 65, कोईरौना में 45 और दुर्गागंज थाना क्षेत्र में 33 जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
औराई में जलेंगे सबसे ज्यादा 19 रावण
वहीं रावण दहन की बात करें तो औराई में सबसे अधिक 19, सुरियावां में 14, ज्ञानपुर, कोईरौना 7-7, भदोही, गोपीगंज व ऊंज में छह-छह, चौरी में चार और दुर्गागंज में दो जगहों पर पुतला दहन होगा। भरत मिलाप औराई में 11, सुरियावां में सात, चौरी में पांच, भदोही में तीन, ज्ञानपुर, कोईरौना और दुर्गागंज दो-दो और गोपीगंज व ऊंज में एक-एक जगहों पर भरत मिलाप होंगे।
45 सालों से मुस्लिम परिवार बना रावणा का पुतला
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार निवासी राजू का मुस्लिम का परिवार जहां मोहर्रम में ताजिया बनाता है। वहीं नवरात्र लगते ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ रावण के पुतलों को भी आकार देने में लग जाता है। इस परिवार ने ज्ञानपुर व नई बाजार में विजय दशमी मेला के लिए रावण के 30-30 फीट के दो पुतले तैयार किए हैं। राजू व उसका परिवार हिंदुओं के हर पर्व में किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। राजू की अंगुलियां मोहर्रम के ताजिया बनाती हैं तो दशहरे पर दहन होने वाले रावण के पुतले भी साकार रूप देने में जरा भी गुरेज नहीं करती। वे बताते हैं कि उनके पिता मो. इनुश ये काम करते थे। 35 सालों तक उन्होंने यह काम किया, अब वे उनका परिवार 10 सालों कर रहे हैं। बताया कि 30-30 फीट के दो रावण का पुतला बनाने में करीब 35-35 हजार का खर्च आया है।
कब-कितनी प्रतिमाओं का विसर्जन
19 अक्तूबर - चार
20 अक्तूबर - 593
21 अक्तूबर - 213
22 अक्तूबर - छह
23 अक्तूबर - एक
-- -- --
दशहरा, विसर्जन और भरत मिलाप को लेकर तैयारियां पुख्ता हैं। विसर्जन और दशहरा उत्सव की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे। हर जगहों पर सर्किल ऑफिसरों की विशेष निगरानी रहेगी।-अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।