{"_id":"66cc2beebf582da17e06e7e4","slug":"effect-of-weather-1196-patients-came-to-the-health-fair-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-115868-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मौसम का असर, स्वास्थ्य मेले में आए 1196 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मौसम का असर, स्वास्थ्य मेले में आए 1196 मरीज
विज्ञापन
जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में बदले मौसम का असर दिखा। स्वास्थ्य मेले में पहली बार एक हजार के पार लोग उपचार कराने पहुंचे। विभागीय आंकड़े के मुताबिक 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1196 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें सबसे अधिक पेट दर्द, बुखार, कमर दर्द, दस्त आदि के मरीज पहुंचे। चिकित्सक बदलते मौसम में सतर्क रहने की नसीहत दे रहे हैं।
जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सेहत पर भी इसका असर देखने को मिला है। कभी बारिश, कभी धूप तो कभी गुलाबी ठंड के अहसास के बीच लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इसके अलावा संक्रामक बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल की तो ऐसा ही देखने को मिला। रविवार को आरोग्य मेले में रिकॉर्ड 1196 मरीजों का उपचार हुआ। जिसमें 521 पुरुष, 414 महिला और 261 बच्चे थे।
मेले में नौ डाॅक्टरों ने 396 गोल्डन आयुष्मान कार्ड भी बनाया। मेले में 33 डॉक्टर और 136 पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम लगाई गई थी। अमर उजाला की पड़ताल में कई केंद्रों पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल दिखी। मेले में आने वाले मरीजों में सर्दी-जुकाम, दस्त, बुखार जैसी समस्याएं अधिक दिखीं। कई केंद्रों पर दवाइयों का स्टॉल नहीं लगा मिला। कुछ केंद्रों पर स्टॉल लगाए गए, जहां दवा रखना स्वास्थ्यकर्मी भूल गए।
विज्ञापन
टीम 12:20 बजे चकटोडर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। जहां एक बजे तक 22 मरीजों का उपचार किया गया। इसी तरह 11:10 बजे सेमराध पीएचसी और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पर टीम 12 बजे पहुंची। दुर्गागंज केंद्र पर टीम 1:15 बजे पहुंची। चकटोडर के प्रभारी डॉ. अमल सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ा है। इन दिनों स्वच्छ पानी का सेवन, गरम भोजन करें, सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें। मेले का आयोजन हरिहरपुर, कसियापुर, कसियाव, कटरा, जयरामपुर, लालानगर, अर्बन पीएचसी नई बाजार पर स्वास्थ्य मेले लगाए गए।
स्वास्थ्य मेले का मलेरिया इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण:
ज्ञानपुर। मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद बिंद ने रविवार को चकटोडर पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया। मेले की हकीकत देखी। स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीज राम सुरत, आयुष, फूलपत्ती को संक्रमित बीमारी के बारे में जागरुक किया। कहा लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।