फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Education is being affected due to wrong policies of the government: Ashok

सरकार की गलत नीतियों से शिक्षा का नुकसान: अशोक

Sun, 29 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Education is being affected due to wrong policies of the government: Ashok
भदोही। चार साल में 42 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की पढ़ाई छोड़ दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में यूपी में आठ लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की पढ़ाई छोड़ दी है। यूपी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही ये परिणाम हैं। शनिवार को अयोध्यापुरी में आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने यह बातें कहीं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के 27 हजार स्कूलों को बंद किए जाने को लेकर सरकार के फैसले पर विरोध जताया। कहा कि प्रदेश में 5695 स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक हैं। सरकार को शिक्षकों की कमी पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि यह मधुशाला बनाम पाठशाला की लड़ाई है। इसे पार्टी लड़ेगी। पार्टी गांव-गांव में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed