फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   education

70 स्कूलों ने दी भ्रामक सूचना, केंद्र बनने पर संकट

Wed, 30 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
education
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए गलत सूचना देने में 70 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रामक सूचना देने पर उनके केंद्र निर्धारण के सामने संकट खड़ा हो गया है। केंद्र निर्धारण की नई नीति के तहत उन्हें एक साल तक के लिए डिबार किया जा सकता है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 186 माध्यमिक विद्यालयों एवं इटर कॉलेजों में 38 राजकीय और 25 वित्तपोषित संस्थान हैं, जबकि 126 वित्तविहीन हैं। केंद्र निर्धारण के लिए इन स्कूलों से ऑनलाइन आधारभूत सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर डालने के लिए कहा गया था, जिसमें स्कूलों से छात्र संख्या, भवन, विज्ञान कक्ष, स्कूलों की दूरी, बाउंड्रीवाल, शौचालय, सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन सूचना देते समय कई प्रधानाचार्यों की ओर से गड़बड़ी कर दी गई। केंद्रों की दूरी से लेकर अन्य जानकारी साझा करने में मनमानी की गई। वेबसाइट में गलत जानकारी अंकित करना कंप्यूटर ने पकड़ लिया। कुछ साल पहले संबंधित क्षेत्र की दूरी दूसरी और अब दूसरी। इसी तरह अन्य भवनों के बारे में भी गलत जानकारी दी गई है। इसमें करीब 70 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज फंस रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि नए केंद्र निर्धारण के तहत ऐसे स्कूल केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed