फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ECG tests have started in the 100-bed hospital

Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में शुरू हुई ईसीजी जांच

Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
ECG tests have started in the 100-bed hospital
सौ शय्या अस्पताल में लगी ईसीजी मशीन। संवाद
ज्ञानपुर। हृदय रोगियों के उपचार के लिए सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में ईसीजी जांच शुरू की गई है। अस्पताल में सात दिन पहले शुरू हुई जांच से अब तक 10 मरीजों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के खेमे में 19 हृदय रोग के इंजेक्शन हैं। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 500 मरीजों की ओपीडी होती है। पहले अस्पतलों में संसाधनों का अभाव था। अस्पताल में ईसीजी जांच नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल का रूख करना पड़ता था।
विज्ञापन

जांच शुरू होने के बाद मरीजों को राहत मिली है। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि अस्पताल में केएफटी, सीबीसी, एलएफटी के बाद अब ईसीजी की जांच होने लगी है। मशीन को इंस्टाल कर दिया गया है। ओपीडी भवन के कमरा संख्या नौ में ईसीजी मशीन लगाई गई है। जांच की रिपोर्ट 10 मिनट में मिल जाती है। धीरे-धीरे अन्य सुविधाओं को विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed