{"_id":"61e9b78a90db194d0a1151b7","slug":"e-marathon-class-going-on-in-knpg-bhadohi-news-vns6346406146","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनपीजी में चल रही ई-मैराथन क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनपीजी में चल रही ई-मैराथन क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बरती जा रही है। जिले के प्रमुख काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में भी छात्र-छात्राओं के आने पर रोक लगा दी गई है। जिनकी परीक्षाएं चल रही हैं वे या जिन्हें जरूरी काम है, केवल वही आ रहे हैं। शिक्षकों को भी वर्क फ्राम होम कर दिया गया है। यहां ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। कोर्स पूरा करने व गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए ई-मैराथन क्लास चलाई जा रही है।
स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं के संचालन के लिए कॉलेज में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। करीब सात हजार छात्र-छात्राओं वाले इस कॉलेज में अलग-अलग विषय के हिसाब से ऑनलाइन कक्षाएं चलवायी जा रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बताया कि इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए जिनकी परीक्षा है, वे छात्र-छात्राएं आ रहे हैं। बाकी के लिए ऑनलाइन कक्षा का इंतजाम किया गया है। कॉलेज के सभी प्राध्यापकों को घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है। जिनकी जरूरत होती है उन्हीं को कॉलेज बुलाया जाता है। कोविड नियमों का पालन कराया जा रहा है। बीएसए प्रथम वर्ष के रसायन शास्त्र के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार से ई-मैराथन क्लास शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि 26 तक यह क्लास चलेगा। प्रतिदिन आठ-आठ घंटे की मैराथन क्लास चलेगी। उसमें रसायनशास्त्र का कोर्स पूरा कराया जाएगा। यह गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए किया जा रहा है।