फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   E-library will be built in aspiring block, students will get benefit

Bhadohi News: आकांक्षी ब्लॉक में बनेगी ई-लाइब्रेरी, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-library will be built in aspiring block, students will get benefit
ज्ञानपुर। आकांक्षी ब्लॉक औराई में ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। नीति आयोग से मिले एक करोड़ इनाम की धनराशि इस पर खर्च की जाएगी।इसके लिए करीब 13 साल पहले बने राजकीय पुस्तकालय के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ब्लॉक के कई गांव के छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे। ई-लाइब्रेरी बनाने पर करीब 15 से 20 लाख खर्च आएगा। जिसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा। जिले के छह ब्लॉकों में औराई को शासन से आकांक्षी घोषित किया है।
विज्ञापन

यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण समेत अन्य बिंदुओं पर विशेषकर काम कराया जाता है। बेहतर कार्य के आधार पर साल 2024 में नीति आयोग से ढाई करोड़, जबकि साल 2025 में एक करोड़ का इनाम मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले मिली रकम से प्रस्तावित कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि साल 2025 में अब उक्त धनराशि में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता सहित अन्य बिंदुओं पर काम कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसमें औराई ब्लॉक क्षेत्र में एक ई-लाइब्रेरी को भी शामिल किया गया है।

यह लाइब्रेरी दरथुआं स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय के भवन में बनाया जाएगा।
नीति आयोग की मुख्यमंत्री फेलो डॉ. मधु शास्त्री ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक में ई-लाइब्रेरी समेत कई महत्वपूर्ण कार्य कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति मिलने पर काम होगा। इस पर 15 से 20 लाख तक खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed