{"_id":"680fd575e0499e3d7f07c4ba","slug":"e-kyc-of-one-lakh-units-not-done-ration-will-be-stopped-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-125390-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक लाख यूनिट की नहीं हुई ई-केवाईसी, रुकेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक लाख यूनिट की नहीं हुई ई-केवाईसी, रुकेगा राशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में ईकेवाईसी नहीं कराने से एक लाख यूनिट का राशन मई माह में नहीं मिलेगा। करीब आठ महीने बाद भी शत प्रतिशत कार्डधारकों की ईकेवाईसी नहीं हो पाई है।
30 अप्रैल तक शासन ने अंतिम तिथि तय की गई है। ऐसे में दो दिनों के अंदर सभी की ईकेवाईसी करना मुश्किल है। ऐसे में लोगों का नाम राशन कार्ड से कट सकता है।
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के तहत दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत सहित सात नगरीय क्षेत्र व 546 ग्राम पंचायतों में दो लाख 98 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें 12 लाख नौ हजार 500 लोगों (यूनिट) को पांच-पांच किलो खाद्यान्न प्रति माह प्राप्त होता है। इनमें तमाम राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जो अपने परिवार के मृत सदस्यों तो विवाहित बेटियों तक के हिस्से का राशन ले रहे हैं। ऐसे लोगों का नाम व अपात्र लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड से हटाने को शुरू कराए गए सत्यापन कार्य के तहत राशन कार्ड में जितने नाम हैं, सभी का ई-केवाईसी कराने का कार्य शुरू किया गया था।
करीब आठ माह पहले शुरू हुए ई-केवाईसी के कार्य में 12,09500 लाभार्थियों में से करीब एक लाख से अधिक यूनिट का ई-केवाईसी नहीं हो सका है। हालांकि शासन स्तर से ई-केवाईसी कराने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया है।
ऐसे में जिन्होंने ई-केवाइसी नहीं कराया है, उनके लिए महज दो दिन का समय शेष रह गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। जिनकी केवाईसी नहीं हुई है। उनकी सूची भी कोटेदारों के पास उपलब्ध है। ऐसे लोग अपने कोटे की दुकान पर पहुंचकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।