फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   e do ko raunda The two high-speed roTwo killed in bus collisionadways bus trampled

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो को रौंदा  

Thu, 17 Mar 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 17 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
e do ko raunda The two high-speed roTwo killed in bus collisionadways bus trampled
सांत्वना दिलाती गांव की महिलाएं।
 मिर्जापुर डिपो की अनुबंधित बस ने बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जीटी रोड पर एक के बाद एक दो लोगों को रौंद दिया। नतिनी की शादी में आए वृद्ध नजीर को महाराजगंज बाजार में कुचलने के बाद भाग रही बस का पीछा कर रहे नजीर के रिश्तेदार अकबर (40) को उसी बस ने मिर्जामुराद के समीप कुचल दिया। इसके बाद चालक सुरेंद्र कुमार मिश्र ने बस को मिर्जामुराद थाने में खड़ा कर समर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार निवासी दस्सू मियां के घर मंगलवार को दो लड़कियों का निकाह था। उनमें से एक शहाना के नाना वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के वैरागीपुर गांव निवासी नजीर (68) भी आए थे। बुधवार की सुबह वह जीटी रोड पर सरदार ढाबे के समीप खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे कि इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज की तेज रफ्तार बस उन्हें रौंदते हुए निकल गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।   हादसे के बाद दस्सू के घर के ही अकबर (40) और निजामुद्दीन (22) ने कार से बस का पीछा कर लिया और मिर्जामुराद से तकरीबन एक किलोमीटर पहले बस को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया पर बस चालक कार को टक्कर मारते हुए भाग निकला। बस की चपेट में आने से अकबर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारवाले उन्हें मिर्जामुराद थाने ले गए जहां से एंबुलेंस से वाराणसी भेजा गया पर रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद औराई पुलिस ने नजीर और मिर्जामुराद पुलिस ने अकबर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।    

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed