{"_id":"57fe9c684f1c1b67522907eb","slug":"during-the-three-killed-including-innocent-vijrson","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजर्सन के दौरान मासूम समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजर्सन के दौरान मासूम समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज थानाक्षेत्र के चौराकला और कलापुर गांव में विजयदशमी के दिन तीन परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। प्रतिमा विजर्सन के दौरान दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई वहीं पांच वर्षीय बालक की बोलेरो से कुचलकर जान चली गई। पर्व पर तीनों घरों में खुशियों की जगह मातम छा गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ऊंज थानाक्षेत्र के चौराकला गांव में मंगलवार को विजयदशमी पर सुबह करीब 11 बजे गांव के पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा विसजर्न के लिए जुलूस निकला था। गांव से विश्वनाथपुर मार्ग पर जा रहा जुलूस काफी दूर निकल चुका था। जुलूस के साथ चल रहे दो सगे भाई सात वर्षीय अभिषेक पाल और पांच वर्षीय शुभम पाल पुत्रगण रामआसरे पीछे से जा रही बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गोपीगंज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां शुभम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे ऊंज एसओ हरिवंश यादव ने उसी गांव निवासी बोलेरो चालक के पिता को हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना ऊंज थानाक्षेत्र के कलापुर गांव की है। वहां नवरात्र में अपने हाथों से दुर्गा प्रतिमा बनाकर पूजन के बाद मंगलवार को दो चचेरे भाई साथियों के साथ आशीष कुमार (15) पुत्र बैजनाथ गुप्ता और चंदन गुप्ता (12) पुत्र दीनानाथ गांव स्थित तालाब में विर्सजन कर रहे थे। इस दौरान दोनों भाई तालाब के गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख अन्य बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जाल डाली और कुछ लोगों ने खुद तैरकर गहरे तालाब से दोनों किशोरों को खोजकर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल गोपीगंज ले आए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोरों के पिता सगे भाई हैं। दोनों प्राथमिक और नर्सरी स्कूल में आठवीं के छात्र थे। पुलिस ने प्रधान की सहमति से पंचनामा कर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।