फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durgaganj-Mirzapur road will be seven and a half meters wide

साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा दुर्गागंज-मिर्जापुर मार्ग

Thu, 24 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Durgaganj-Mirzapur road will be seven and a half meters wide
ज्ञानपुर। स्टेट हाईवे की श्रेणी में शामिल किए गए दुर्गागंज-मिर्जापुर मार्ग को साढ़े सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। अभी यह मार्ग लगभग साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए 16 करोड़ 40 लाख का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। लगभग 45 किमी लंबी सड़क की 27.4 किमी लंबाई भदोही जिले में पड़ेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कई सड़कों को राजकीय राजमार्ग में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसमें दुर्गागंज से मिर्जापुर मार्ग वाया गिराई-दानूपुर को भी शामिल किया गया है। सड़क की अधिकतम चौड़ाई साढ़े पांच मीटर के आसपास है। स्टेट हाईवे की श्रेणी में आने के बाद अब इसे कम से कम साढ़े सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। विभाग के मुताबिक सड़क को अलग-अलग स्थानों पर कहीं दो तो कहीं ढाई या इससे भी अधिक चौड़ा करना पड़ सकता है। पीडब्ल्यूडी के एई एसबी राव ने बताया कि सड़क को स्टेट हाईवे में शामिल होने के बाद इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed