फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga Puja pandal being built in the form of Shri Ranganath Swami Trichinapalli temple

Bhadohi News: श्री रंगनाथ स्वामी त्रिचिनापल्ली मंदिर के स्वरूप में बन रहा दुर्गापूजा पंडाल

Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandal being built in the form of Shri Ranganath Swami Trichinapalli temple
नगर में मां काली मंदिर के पास आयोजित होने वाली दुर्गापूजा हर बार की तरह इस बार भी खास होने वाली है। पश्चिम बंगाल से आए 25 कारीगरों की टोली इस साल दुर्गा पूजा पंडाल को तमिलनाडु के श्री रंगनाथ स्वामी त्रिचिनापल्ली मंदिर का स्वरूप दे रही है। बीते एक महीनों से कारीगर मंदिर के मॉडल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। 62 लाख रुपये से तैयार किया जा रहा यह मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

इस साल नवरात्रि पूजन 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। दुर्गापूजा पंडालों में मां की प्रतिमा 20 अक्तूबर को स्थापित की जाएंगी। इसके लिए दुर्गापूजा समितियों की ओर से तैयारियां तेजी से जारी है। गोपीगंज के मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य और दिव्य होगा। पूजा समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष उदयमान सिंह ने बताया कि 62 लाख रुपये की लागत से दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल बनाने वाले नेपाल दादा, शिवकांत दादा, प्रशांत दादा ने बताया कि वे बीते 25 वर्षों से दुर्गापूजा पंडाल बनाने का कार्य कर रहे हैं। अब तक देश के कई हिस्सों में पहुंचकर दुर्गापूजा पूजा पंडाल तैयार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में सभी कारीगर दक्ष हैं। उन्हें किसी भी मंदिर का मॉडल बनाना होता है तो सबसे पहले उसकी बारीकियों से रूबरू होते हैं। मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार सूर्या सरदार, सुजित पाल्ता की टीम जुटी है। इस बार मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति में मां की मूर्ति शेर पर सवार होकर महिसासुर का मर्दन करते हुए होगी। इसके साथ ही कार्तिक, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती आदि प्रतिमाओं को भी फाइनल टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष दिया जाता है अलग-अलग स्वरूप
गोपीगंज। नगर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में हर वर्ष दुर्गापूजा पंडालों को अलग-अलगस्वरूप दिया जाता है। इसमें अब तक अयोध्या में प्रस्तावित राम जन्म भूमि अयोध्या, महा कालेश्वर मंदिर उज्जैन मप्र, कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा, स्वामी नारायण मंदिर इंग्लैंड, श्री रामेश्वरम् मंदिर तमिलनाडु, मां वैष्णो देवी गुफा जम्मू, कारगिल पहाड़ी कारगिल, अक्षरधाम मंदिर गाँधी नगर गुजरात, श्री सोमनाथ मंदिर गुजरात सहित अन्य मंदिरों का स्वरूप शामिल है। संवाद
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed