फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Durga idols were immersed

Bhadohi News: दुर्गा प्रतिमाओं को किया विसर्जित

Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Durga idols were immersed
भदोही। नौ दिन तक जगदंबे मां की पूजा आराधना के बाद मंगलवार को सायं भदोही नगर और नईबाजार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को ऊगापुर नहर में ले जाकर विसर्जित कर दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ से रात्रि नौ बजे तक प्रतिमाओं के लिप्पन तिराहे से आगे बढ़ जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। नईबाजार की प्रतिमाएं अपने रास्ते से जुलूस लेकर गए। भदोही नगर क्षेत्र की सभी प्रतिमाएं सायं 4.30 बजे तक एकमा तिराहे पर आकर जमा हो गई थीं। जिन्हें 5 बजे से पहले पहले रवाना कर दी गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे पुलिस की सुरक्षा घेरे में प्रतिमाएं धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहीं। रात के लगभग 9 बजे अंतिम प्रतिमा लिप्पन तिराहे से ओवरब्रिज होते हुए जब आगे बढ़ी तो मौजूद अफसरों ने राहत की सांस ली। इस दौरान श्रद्धालु अपने-अपने पूजा समितियों के वाहन के साथ साथ डीजे की धुन पर नाचते, गाते थिरकते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान मां के भक्तों ने पटाखे छोड़ कर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। रात में कई कई डीजे बजने से लोगों ने जमके आनंद लिया और मां के जयकारे करते हुए उनकी प्रतिमाओं को ले जाकर ऊगापुर में विसर्जित कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा में एएसपी, सीओ, कोतवाली प्रभारी, पालिका ईओ के अलावा भारी पुलिस बल तैनात रही। अधिकतर फोर्स तकिया कल्लन शाह के इर्द गिर्द ही लगी रही। जिला प्रशासन को दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों और अन्य लोगों का खासा सहयोग मिला। विसर्जन में विधायक जाहिद बेग, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, पन्नालाल यादव, डीएम सिंह, महेंद्र बिंद, विनीत बरनवाल, देवा जायसवाल, गुलाम संजरी, भरत जायसवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed