फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the code of conduct, the pace of sluggish development

आचार संहिता की मार, सुस्त विकास की रफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to the code of conduct, the pace of sluggish development
ऊंज थाना परिसर में निर्माणाधीन भवन को देखते डीडी कृषि अरविंद सिंह। संवाद - फोटो : BHADOHI
चुनाव आचार संहिता का असर विकास पर भी दिखने लगा है। अफसरों की ड्यूटी चुनाव में लगने से मानीटरिंग नहीं हो पा रही है। इससे 50 लाख से अधिक की करीब 200 करोड़ की परियोजनाओं का कार्य सुस्त पड़ गया है। इसकी वजह से पहले से ही विलंब से चल रही परियोजनाओं का समय से पूर्ण हो पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

जनपद सृजन के ढाई दशक में कालीन नगरी में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में काफी कार्य हुए लेकिन कुछ परियोजनाएं भ्रष्टाचार में थम गई तो कुछ कच्छप गति से चल रही हैं। 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में 375 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 150 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का काम शुरू हो गया जबकि 50 करोड़ से अधिक का काम पहले से ही चल रहा है। आठ जनवरी को आचार संहिता लगने से नये काम पर पहले से ही ब्रेक लग गया, लेकिन जो काम पूर्व से चल रहे थे वह भी सुस्त हो गए है। इसकी बानगी डीएम की ओर से नामित नोडल अधिकारी अरविंद सिंह के सत्यापन में भी दिख चुका है। ऊंज थाने में बैरक और नये भवन का कामकाज दो मजदूर और एक मिस्त्री के सहारे किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग, आरईएस संग ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, खमरिया, घोसिया, सुरियावां और नई बाजार नगर निकाय के भी कई काम की गति धीमी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था से लेकर ठेकेदार तक निर्माण को लेकर उदासीन हो गए हैं। जिससे काम प्रभावित हो गया है। जिला अर्थसंख्या अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 50 लाख से अधिक की 200 करोड़ की परियोजनाओं का काम चल रहा है। चुनावी सीजन होने से अधिकारियों की ड्यूटी लग गई है। जिससे उनकी सही मानीटरिंग नहीं हो पा रही है। चुनाव संपन्न होने के बाद काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

-
परियोजनाएं लागत
- जज कालोनी 16 करोड़
- आश्रम पद्धति स्कूल 15 करोड़
- आईटीआई जंगला नौ करोड़
- ऊंज थाना भवन और बैरक पांच करोड़
- राजकीय छात्रावास 2.9 करोड़
- अल्पसंख्यक जीआईसी 10 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed