फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to moisture in the southwestern winds, rotting is increasing in the morning and evening, and at night.

Bhadohi News: पछुआ हवाओं में नमी के कारण सुबह-शाम, रात में बढ़ रही गलन

Tue, 10 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to moisture in the southwestern winds, rotting is increasing in the morning and evening, and at night.
साल 2022 में भदोही रेंज के उमरी गांव में रोपे गए पौधे अब हो गए बड़े। संवाद
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार है। सुबह-शाम और रात में अभी ठंड लग रही है। दोपहर में भले ही गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन रात में मौसम ठंडा हो जा रहा है। हवा में नमी होने के कारण यह स्थिति बन रही है। जो आगे भी कुछ दिन तक बरकरार रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में चटख धूप रही। शाम होते ही 13 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवाएं चलीं। इस कारण ठंड का अहसास हुआ। शनिवार से तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा। यह मौसम सेहत के लिहजा से नुकसानदायक है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह मौसम फसलों के लिए संजीवनी है। सुबह पड़ रही ओस की बूंदें, दोपहर में खिल रही तेज धूप, शाम को गलन के कारण फसलों को हर प्रकार के वातावरण मिल रहे हैं। जो फायदेमंद है। इससे फसल की पैदावार उत्तम होगी।

साल 2022 में भदोही रेंज के उमरी गांव में रोपे गए पौधे अब हो गए बड़े। संवाद

साल 2022 में भदोही रेंज के उमरी गांव में रोपे गए पौधे अब हो गए बड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed