फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drone camera will be monitored during immersion

विसर्जन के दौरान ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drone camera will be monitored during immersion
देवी आराधना का नौ दिवसीय पर्व नवरात्र शुक्रवार को हवन-पूजन संग संपन्न हो जाएगा। इसके बाद जगह-जगह विराजीं देवी की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा का खास इंतजाम किया है। इसके लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट संग पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। अति संवदेनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी जबकि अन्य स्थानों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। भीड़ कम करने के लिए 15 और 16 अक्तूबर को प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 में नवरात्र सहित अन्य त्योहार सादगी के साथ मनाए जा रहे हैं। अप्रैल-मई में आई दूसरी लहर के बाद स्थिति सामान्य जरूर हो गई है, लेकिन सतर्कता अब भी बरती जा रही है। तीनों तहसीलों में कुल 533 प्रतिमाएं स्थापित हैं। पूर्णाहूति के बाद प्रतिमाओं को तालाबों और नहरों में विसर्जित किया जाएगा। मंडलायुक्त और डीआईजी की सख्त हिदायत के बाद प्रशासन कोई भी चूक नहीं करना चाहता। 15 और 16 अक्तूबर को होने वाले विसर्जन के लिए तीनों एसडीएम, तहसीलदार संग 30 से अधिक जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। सभी अफसरों पर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने और प्रतिमा विसर्जित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जुलूस में सिर्फ समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भदोही और घोसिया में चिह्नित स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। सभी प्रतिमाओं के विसर्जन समय पर पुलिस के सिपाही या होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने पांच स्थान किए चिह्नित
ज्ञानपुर। जिले में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ज्ञानपुर प्रखंड नहर के पांच स्थानों को चिन्हित किया गया है। प्रशासन के अनुसार नहरों में उगापुर, ज्ञानपुर, चकवां भटेवरा, लठियां में प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। इसके अलावा आठ से 10 गावों के मध्य स्थित किसी बड़े तालाब में भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed