फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drizzle amidst fog and mist, melting increased

कोहरे और धुंध के बीच बूंदाबांदी, गलन बढ़ी

Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle amidst fog and mist, melting increased
मौसम में आए परिवर्तन का असर शुक्रवार को भी दिखा। सुबह से दोपहर तक कोहरे और धुंध से जहां वाहनों की रफ्तार थम गई, वहीं दोपहर में हल्की बूंदाबांदी से गलन बढ़ गई। दिन में सूर्य देव के भी दर्शन कुछ ही देर के लिए हुए। इसके बाद बदली छा गई। बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने से बाजार में गरम कपड़ों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई।
विज्ञापन

दिसंबर माह शुरू होते ही मौसम में भी बदलाव होने लगा है। गुलाबी ठंड का मजा ले रहे लोगों को शुक्रवार के दिन सर्दी ने अहसास करा दिया। पिछले कई दिनों से सुबह के समय कोहरे का प्रभाव इसके बाद दिन में धूप निकल रही थी। इसी क्रम शुक्रवार को हल्की धूप निकलने के बाद दिन में बदली छा गई। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर में ज्ञानपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसको लेकर किसान भी चिंतित हो गए। खलिहान में पड़ी फसलों को सहेजने में जुट गए। शाम होते ही गलन बढ़ गई। इसके चलते बाजार और सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से आवागमन करने वालों को परेशान होना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। कोहरे का असर भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो दो से तीन दिनों में चार से पांच डिग्री तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed