फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver was molested by a woman

आटो चालक को युवती से छेड़छाड़ पड़ा महंगा

Tue, 27 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Driver was molested by a woman
ज्ञानपुर/गोपीगंज। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल मिशन शक्ति अभियान भले ही सप्ताह भर चला, लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिख रहा है। स्कूल-कालेज जाते समय रास्ते में छींटाकशी करने वाले मनचलों पर। परिणाम यह है कि प्रतिदिन किसी न किसी स्थानों पर महिलाओं, युवतियों, किशोरियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ इसी तरह का नजारा मंगलवार को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव-गोपीगंज में देखने को मिला। एक आटो चालक ने युवती से छेड़खानी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचले आटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। मिर्जापुर के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके चाचा पंजाब में आर्मी में तैनात हैं और वह अपनी बहन के साथ कलकत्ता एक्सप्रेस से वाराणसी उतर कर पड़ाव पहुंचा। जहां से घर जाने के लिए आटो पर सवार हुआ और कुछ सामान लेने के लिए पड़ाव पर उतर गया। उसी दौरान मनबढ़ आटो चालक बहन के साथ छेड़खाड़ी शुरु कर दिया। विरोध करने पर आस-पास के लोगों ने आटो के पास पहुंच कर आबरु बचाई। बावजूद इसके आटो चालक लोगों से उलझ कर मनमानी पर उतारु हो गया। कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि चालक को हि रासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर भूषण वर्मा ने कहा कि गोपीगंज नगर, पड़ाव, मिर्जापुर रोड, धनतुलसी-जंगीगंज मोड़, वहि दानगर, कलिंजरा मोड़, ऊंज बाजार, सुभाषनगर, ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर इस तरह की शिकायतें मिलने पर पुलिस को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed