फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver injured in road accident, truck damaged

सड़क हादसे में चालक घायल,ट्रक क्षतिग्रस्त

Thu, 10 Dec 2020 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in road accident, truck damaged
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में राजमार्ग के झिरिया पुल और कठौता गांव में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में चालक अशरफ (45) निवासी मानपुरा-मालखेड़ा राजस्थान, राजेश्वर सिंह (65) जोगिनका गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए अशरफ को सीएचसी और राजेश्वर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहली घटना राजमार्ग-झिरिया पुल के पास उस समय हुई जब वाराणसी से प्रयागराज की ओर ट्रक लेकर जा रहा चालक अशरफ कोहरे के कारण सामने खड़े ट्रक को नहीं देख सका और टक्कर मार दिया। जिससे अशरफ केबिन में फंस कर घायल हो गया। शोरगुल मचने पर आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को एनएचएआई के क्रेन से हटवाकर राजमार्ग पर आवागमन शुरू कराया। दूसरी घटना कठौती गांव में हुई जहां जोगिनका निवासी राजेश्वर सिंह खेत में काम कर बाइक से घर जा रहे थे, उसी समय बीरमपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed