{"_id":"65f35b10ec171d46c50c5aa6","slug":"drinking-water-supply-disrupted-due-to-pipe-damage-eight-thousand-people-in-trouble-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-109933-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेय जलापूर्ति बाधित, आठ हजार लोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेय जलापूर्ति बाधित, आठ हजार लोगों को परेशानी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही नगरवासियों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को जहां पीडब्ल्यूडी के पास पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को एक फिर जीआईसी मैदान के करीब पानी के पास की ही पाइप ध्वस्त हो गई। इससे नगर के तीन वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। वहीं आठ हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर पंचायत की ओर से टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई। नगर पंचायत ने बिजली विभाग को हिदायत दी कि गड्ढा खोदने के दौरान एक नगर पंचायत कर्मी भी साथ रहेगा।
नगर में आरडीएसएस योजना के तहत नए पोल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग की कार्यदायी संस्था ड्रील मशीन के माध्यम से गड्ढे खोदकर खंभे लगाने का कार्य कर रही है। इससे जमीन के अंदर की पाइप और केबल ध्वस्त हो जा रहे हैं। बुधवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई। वहीं बृहस्पतिवार को एक बार फिर जीआईसी मैदान के सामने पानी टंकी के पास की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे नगर की वार्ड संख्या तीन, नौ और छह में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरूस्त करने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद पाइप लाइन को दुरूस्त किया जा सका। बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही पाइप को लेकर नगर पंचायत बिजली विभाग को सख्त हिदायत देते हुए सावधानी पूर्वक काम करने की नसीहत दी। ईओ राजेन्द्र दुबे ने कहा कि अब से पोल लगाने के पहले खोद जाने वाले गड्ढे के पास नगर पंचायत का एक कर्मचारी रहेगा। इससे उसे पता रहेगा कि जमीन के अंदर पाइप लाइन कहां और किधर से गया है।
ज्ञानपुर। पाइप लाइन टूटने के बाद नगर पंचायत प्रशासन सख्त हो गया। तीन, छह और नौ वार्ड में कुल आठ टैंकर पानी भेजा गया। जिससे लोगों की जरुरते पूरी हुई है। टूटी पाइप लाइन को ठीक करने में नपां के कर्मचारी जुटे रहे। ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि पाइप ठीक होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए टैंकर का पानी भेजा गया था।