{"_id":"67a3b8c95a4546aba9064dcc","slug":"drinking-water-pipe-burst-after-six-months-water-filled-up-to-300-meters-on-the-road-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122035-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छह माह से फटा पेयजल का पाइप सड़क पर 300 मीटर तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छह माह से फटा पेयजल का पाइप सड़क पर 300 मीटर तक भरा पानी
विज्ञापन
पेयजल योजना के तहत चकभुईधर में बिछाया गया पाइप पिछले छह माह से फट गया है। जिससे हर दिन सड़क पर हजारों लीटर पानी बह रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क पर 300 मीटर तक पानी भर गया है।
नाला बनी सड़क के कारण राहगीरों को तो परेशानी हो ही रही है, स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। छह माह से ऑपरेटर स्थानीय व्यक्ति को नलकूप की जिम्मेदारी सौंपकर गायब है।
चौरी के चकभुईधर गांव में एक दशक पहले पेयजल योजना के तहत नलकूप का निर्माण कराया गया था। इसके तहत डोर टू डोर पानी सप्लाई की जा रही थी। नलकूप से आधा दर्जन गांव की 12 से 15 हजार की आबादी को पानी की सप्लाई होती है। करीब छह माह पूर्व चोरी बाजार में लगा पाइप क्षतिग्रस्त होकर फट गया। इस कारण पानी सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
बीते छह माह से स्थानीय लोगों ने इसकी मरम्मत के लिए सात से आठ बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ऑपरेटर के गायब होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। एक तरफ तो पाइप फटने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ छह माह से लगातार पानी बहने के कारण सड़क 300 मीटर तक नाले की तरह हो गई है। पानी बहने से सड़क को खराब हो ही रही है।
गांव की प्रधान मंजू जायसवाल का कहना है कि इसे लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन ऑपरेटर गांव के ही एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपकर गायब हो गया है। अब अगर ऐसे ही रहा तो उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई जाएगी।