फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drinking water, drainage and road system of Gopiganj will be improved with Rs 35.25 lakh

Bhadohi News: 35.25 लाख से सुधरेगी गोपीगंज की पेयजल, जलनिकासी व सड़क की व्यवस्था

Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Drinking water, drainage and road system of Gopiganj will be improved with Rs 35.25 lakh
नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में जल्द ही जल निकासी, पेयजल और सड़क की समस्या का समाधान हो जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने नगर में विभिन्न कार्यों को लेकर 35.25 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। 15वें वित्त आयोग से कराए जाने वाले इन कार्यों से सबमर्सिबल, पंप और पाइप लाइन विस्तार का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सबसे सघन और अधिक आबादी वाली नगर पालिका गोपीगंज में अब भी कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर के कई वार्डों के रास्ते ठीक नहीं हैं तो कई जगहों पर जल निकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। दूसरी तरफ पेजयल और अन्य कई कार्य भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद नगर के विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन

नगर में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से तमाम विकासपरक कार्य कराए जाने की योजना है। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए कुल 35.25 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। नगर में जिन विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें वार्ड नंबर 22 में जवाहरलाल के मकान से गुलाब साव के मकान तक नाली रेजिंग और सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 7.86 लाख रुपये, वार्ड एक में कक्कू बरनवाल से ऊमई के मकान से होते हुए महंगू बिंद तक नाली निर्माण कार्य 4.87 लाख रुपये से होगा।
वार्ड चार में ईदगाह सेंट थॉमस से बुद्धू उमर वैश्य तक नाला निर्माण 7.07 रुपये, वार्ड 16 में मोतीलाल से माखन भोग तक नाली रेजिंग, सीसी रोड निर्माण 1.76 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इसी तरह वार्ड 17 में पांच हार्सपावर का सब मर्सिबल पंप एवं पाइप लाइन विस्तार कार्य 8.55 लाख रुपये और वार्ड 18, 19 व 20 मिर्जापुर रोड त्रिमुहानी से बड़ा चौराहा तक पेयजल पाइप लाइन विस्तार कार्य 5.14 लाख रुपये से होगा।

अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि यह भी कार्य 15वें वित्त की धनराशि से होंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर कटिबद्ध हूं। नगर में जो भी विकास कार्य होंगे, जनता के हित में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed