{"_id":"65a82e9ec1d6230cff07bb37","slug":"drain-not-open-at-night-laborer-dies-after-falling-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-7898-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रात में दिखा नहीं खुला नाला, गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रात में दिखा नहीं खुला नाला, गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
सरोई। भदोही कोतवाली के रजपुरा चौकी अंतर्गत गोपालकुंज दशमी की बारी के पास नाले में गिरकर पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस के वह शराब के नशे में था।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के हलदा गांव निवासी संजय हाजरा (40) भदोही के कुशियारा में एक गैराज में काम करता था। तीन महीने पहले ही वह आया था। वह अपने साथी हेमंत रावत के साथ कुशियारा में ही किराए के मकान में रहता था। गैराज में डेटिंग-पेटिंग का कार्य करता था। मंगलवार की रात गैराज में काम करने के बाद कमरे पर जा रहा था। अंधेरे में उसे गोपालकुंज दशमी की बारी के पास उसे अंदाजा नहीं लगा और खुले नाले में गिर गया। ठंड में काफी देर तक रहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसको नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल से उसके परिजन जिले में पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके परिवार में पांच भाई है। वह सबसे बड़ा था। पुलिस के मुताबिक तीन महीने पहले वह जिले में आया था और गैराज में डेटिंग-पेटिंग का काम करने के बाद शराब पीकर लौट रहा था।