{"_id":"665f6d2bac4ebbe09b085546","slug":"dr-vinod-made-comics-lalitesh-and-harishankar-accepted-defeat-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-112785-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डॉ. विनोद ने जताया आभार, ललितेश व हरिशंकर ने स्वीकारी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डॉ. विनोद ने जताया आभार, ललितेश व हरिशंकर ने स्वीकारी हार
विज्ञापन
भदोही लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद एक तरफ जहां जश्न का माहौल था। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और बसपा के खेमे में निराशा झलक रही थी। अमर उजाला नव निर्वाचित सांसद डॉ. विनोद बिंद के साथ ही बसपा के हरिशंकर और टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी से बात की।
जहां डॉ. विनोद ने जनता का आभार जताया। वहीं ललितेश और हरिशंकर ने हार स्वीकार की। नवनिर्वाचित सांसद डॉ. विनोद बिंद ने बताया कि भाजपा के विकास परक कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ ही भदोही की जनता के अपार प्यार की बदौलत यह जीत नसीब हुई है। भदोही की जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ-साथ भदोही के विकास की गति को और तेज करना उनकी प्राथमिकता होगी।
आने वाले दिनों में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वहीं टीएमस के ललितेश ने बताया कि जनता ने काफी प्यार दिया है। कुछ कमियां रह गई। जिससे यह हार मिली है, लेकिन इसे हार के नजरिए से नहीं, बल्कि सीख के नजरिए से देखते हुए आगे कार्य किया जाएगा। बताया कि मैं जनता का हूं और जनता के बीच में ही रहूंगा।
विज्ञापन
वहीं बसपा के हरिशंकर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की थी। कुछ कमियां थी। जिससे यह परिणाम आए है, लेकिन आगे से जनता के बीच रहकर पार्टी संगठना की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।