{"_id":"676038583f806e9dc501d511","slug":"dr-praveen-togadia-was-accorded-a-warm-welcome-at-aurai-crossing-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : औराई चौराहे पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत, हिंदुओं से किए और वादों की ओर ध्यान दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : औराई चौराहे पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत, हिंदुओं से किए और वादों की ओर ध्यान दिलाया
Mon, 16 Dec 2024 07:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:55 PM IST
सार
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का सोमवार को दोपहर औराई चौराहे पर संगठन के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रवीण तोगड़िया ने सरकार की सराहना की और यहां से बनारस की ओर चल दिए।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का सोमवार को दोपहर औराई चौराहे पर संगठन के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिले अपार स्वागत से समर्थन में नारेबाजी से डॉ. तोगड़िया अभीभूत नजर आये। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अभी हिंदुओं से किए गए और वादे पूरे होने हैं।
विज्ञापन
डॉ. तोगड़िया प्रयाग में संगठन के कार्यक्रम के बाद काशी के लिए रवाना हुए थे। वे दोपहर लगभग 12 बजे औराई चौराहे पहुंचे। जहां पहले से ढोल-बाजे, फूल माला के साथ संगठन के लोग इंतजार कर रहे थे। उनके पहुंचते ही हर हर महादेव, जय श्री राम के गगनचुंबी नारों और माल्यार्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे कुछ ही मिनटों के लिए चौराहे पर रुके।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और काशी की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि बंग्लादेश के अपने सनातन भाईयों की सुरक्षा भारत सरकार का कर्तव्य है। इस पर ध्यान देने के साथ भारत सरकार को भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्यों को चिन्हित कर देश से निकालने की उन्होंने मांग की।
विज्ञापन
मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल, प्रांत उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे के अलावा ओमप्रकाश मिश्र, धीरेन्द्र दुबे, शिवमंगल सिंह, अशोक सिंह, सुबास दुबे, उमेश सिंह, मानिक जी, चंद्रमणि तिवारी आदि रहे।