फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Door to door investigation, no one found infected

डोर टू डोर हुई जांच, नहीं मिला कोई संक्रमित

Sun, 23 May 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Door to door investigation, no one found infected
भदोही। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 जमुंद में अभियान चलाकर लोगों में बुखार और आक्सीजन की जांच की गई। इस दौरान जिन्हें बुखार था उन्हें दवा दिए जाने के साथ साथ उन्हें कोरोना के लक्षणों पर नजर बनाए रखने को कहा गया। जांच में नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ साथ वार्ड सभासद गुलाम हुसैन संजरी भी रहे। उन्होंने बताया कि वार्ड में 50 से अधिक लोगों की जांच की गई लेकिन किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

दोपहर लगभग दो बजे पालिका के कर अधीक्षक ललित कुमार बौद्ध व उनके साथ नूरुद्दीन कोरोना किट, दवाएं लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों के बुखार की जांच की गई। लोगों को कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया गया। हालांकि जांच में कोई भी कोरोना वायरस संक्रमित नहीं मिला। लेकिन लोगों को कोरोना के लक्षणों के बारे जागरूक करते हुए घरों में रहने को कहा गया।
विज्ञापन

सभासद ने बताया कि मशीन से सभी की बुखार व आक्सीजन लेवल की जांच की गई। सभी लोग स्वस्थ मिले। लोगों को बताया गया कि महामारी के प्रति जागरूक रहकर ही इसे हराया जा सकता है। उधर रामसहायपुर वार्ड में भी लोगों के घर घर जाकर जांच की गई। वार्ड की सभासद साजिदा बेगम के पुत्र पूर्व सभासद साहेबे आलम संजरी ने पालिका कर्मचारी अरविंद सिंह और शमसुल के साथ वार्ड में लगभग चार दर्जन लोगों की जांच की। वहां भी कोई संक्रमित नहीं मिला। जिन लोगों को आंशिक बुखार था उन्हें दवाएं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed