फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctor's service terminated after being absent for one month, salary of 22 withheld

Bhadohi News: एक माह से अनुपस्थित डॉक्टर की सेवा समाप्त, 22 का रोका वेतन

Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Doctor's service terminated after being absent for one month, salary of 22 withheld
सीएमओ डॉ. एसके बुधवार को लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त नजर आए। बीते एक महीने से अनुपस्थित चल रहे भानीपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजीव गौतम की सेवा समाप्त कर दी। वहीं अनुपस्थित 17 स्वास्थ्यकर्मियों के सात दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमओ ने विभागीय लापरवाही बरतने वाले तीन का एक दिन और दो का एक सप्ताह का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने बुधवार को भानीपुर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की। सीएमओ की कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर विभागीय उच्चाधिकारी जहां सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। वहीं स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानीपुर सीएचसी में बेपटरी हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए।
निरीक्षण के दौरान उन्हें 17 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी का एक सप्ताह का वेतन रोक दिया। इसके अलावा बीते एक माह से गायब चल रहे डॉ. राजीव गौतम के सेवा समाप्ति की संस्तुति कर दी।
सीएमओ ने सीएचसी पर सबसे पहले रजिस्टर का अवलोकन किया। वे करीब एक घंटे तक सीएचसी पर रुके रहे। मरीजों से बातचीत की। परिसर का निरीक्षण किया। गंदगी दिखने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई।

वहीं सीएचसी से हेमंत गुप्ता, जय कृष्ण यादव, डॉ. देवजनी सरकार, डॉ. अर्शी नोमानी, डॉ. सीमा पंत, अजय कुमार, विजय कुमार, शिवनाथ, मनीषा पाल, अभय कुमार, रितिक कुमार, रामनाथ, अरुण अग्निहोत्री, अनिल कुमार राणा, भीम जैसवार, संजीत शुक्ला, अजीत कुमार आदि कर्मचारी अनपुस्थित मिले। सभी के सात दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed