फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Doctor fined two lakhs for negligence in treatment

Bhadohi News: इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर दो लाख जुर्माना

Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Doctor fined two lakhs for negligence in treatment
जिला उपभोक्ता आयोग की अदालत ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा में लापरवाही बरतने पर चिकित्सक के खिलाफ दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आयोग ने पीड़ित को चिकित्सा पर खर्च हुए तीन लाख रुपये भी देने का आदेश दिया। चेताया कि अगर दो माह के भीतर राशि नहीं दी गई तो पूरी धनराशि पांच लाख रुपये को छह फीसदी जुर्माने के साथ चुकाना होगा।
उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि ज्ञानपुर के चकटोडर निवासी अधिवक्ता दिनेश सिंह ने उपभोक्ता आयोग में 24 सितंबर, 2020 को शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सितंबर, 2020 में उसकी तबियत खराब होने पर वह इलाहाबाद के चिंतामणि रोड, जार्ज टाउन रोड पर स्थित अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनय स्वरूप को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 400 रुपये फीस लिया और कुछ दवाएं लिखीं। दवा खाने के बाद उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। 29 सितंबर को दोबारा उनको दिखाया तो जिसके बाद उनकी तबियत और अधिक बिगड़ गई।
इसके बाद उन्होंने संजय गांधी पीजीआई में इलाज कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि कैल्शियम की दवाओं का ओवरडोज होने से तबीयत बिगड़ी है। बताया कि इलाज में उनका तीन लाख रुपये खर्च हुआ।

इसके बाद आयोग ने चिकित्सक को नोटिस जारी किया। जिस पर कोई जवाब न मिलने पर एक तरफा मामला सुनाया गया। न्यायाधीश संजय कुमार डे ने चिकित्सक के खिलाफ दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
वहीं तीन लाख रुपये इलाज का खर्च भी देने का आदेश सुनाया। तय तिथि तक अगर पूरी धनराशि नहीं दी जाती है तो पूरी धनराशि छह फीसदी ब्याज के साथ देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed