फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not panic in trouble, dial 112 reaches here in five minutes

मुसीबत में घबराएं नहीं, यहां पांच मिनट में पहुंच जाती है डायल 112

Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Do not panic in trouble, dial 112 reaches here in five minutes
ज्ञानपुर। यदि आप कहीं जा रहे हैं और दुर्घटना हो जाती है या फिर कहीं किसी मुसीबत में हैं तो घबराएं नहीं। उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा का लाभ लें आपकी पूरी मदद होगी। बस घबराएं नहीं, धैर्य रखें आपके फोन करने के पांच से आठ मिनट के भीतर ही पुलिस पहुंचकर आपकी पूरी मदद करेगी। जी हां, भदोही जिले की पीआरवी यानी डायल 112 पुलिस वाराणसी जोन में सबसे तेज है। उत्तर प्रदेश में यहां से तेज 12 जिले की टीम है। जून महीने के रिस्पांस टाइम में पता चला है कि यहां की पुलिस औसत समय आठ मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए जिले की पुलिस अब पहले से तेजी से पहुंच रही है। जिले की यूपी-112 पुलिस फोन करने के बाद पीड़ित के पास मात्र आठ मिनट में पहुंचती है। प्रदेश स्तर से जारी ताजा आंकड़ों से पता चला है कि यहां की टीम वाराणसी जोन में प्रथम और यूपी में 13वें स्थान पर जून के महीने में रही है। जल्द से जल्द टीम के पहुंचने पर विवाद बढ़ने की आशंका न के बराबर हो जाती है। जुलाई में इसे और दुरुस्त करते हुए सूबे में प्रथम स्थान लाने का प्रयास किया जा रहा है। जून में कुल पांच हजार सात इवेंट आए, जिसमें से 2455 इवेंट आठ मिनट से कम समय में कवर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed