फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not neglect farmers

अब किसानों की उपेक्षा नहीं

Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Do not neglect farmers
किसान सम्मेलन को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सिंह
सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में किसानों की घोर उपेक्षा हुई है। ऐसा आगे नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, धर्मवाद व गरीबी मुक्त समाज का जो सपना देखा है वह आप सबके सहयोग से पूरा होगा। वे क्षेत्र पंचायत सभागार में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन व विकास गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी काम पूरा करने से पहले उसका संकल्प लेने से काम आसान हो जाता है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बजट का 42 प्रतिशत धन किसान हितों के लिए मंजूर किया है। यह अच्छी बात है कि प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। और यहां भी 67 हजार करोड किसान और उनसे जुड़े योजनाओं में खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद किसानो को संकल्प दिलाया और किसानों को बताया कि सरकार 2022 तक कृषि आय डबल करना चाहती है।  
गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र चेयरमैन डा.राजेंद्र प्रसाद ने प्रोजेक्टर के माध्यम से किसान हित की योजनाओ से अवगत कराया। बताया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार सात सूत्र अपना रही है। कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद को अंगवस्त्र व स्मृति चिंह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विकास यादव, शैलेंद्र दूबे ने भी संबोधित किया। भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी के निदेशक डा. बिजेंद्र सिंह, उद्यान विशेषज्ञ डा.एके चतुर्वेदी, डा. राकेश पाण्डेय, डा.आरपी चौधरी, गोविंद चौधरी, डा.रेखा सिंह, अरविंद सिंह, डा.आरबी सिंह ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed