फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not go out of the district without permission

बिना अनुमति के जिले से बाहर न जाएं चिकित्सक

Thu, 13 May 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Do not go out of the district without permission
ज्ञानपुर। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने में अभी तक नाकाम रहें स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में डीएम ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के डाक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने डाक्टरों की धीमी कार्यशैली पर काफी नाराजगी जताते हुए ड्यूटी नहीं करने वाले डाक्टरों को सख्त चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद चिकित्सकों से कहा कि वाराणसी और प्रयागराज से रोजाना आने-जाने वाले डाक्टर अब मुख्यालय पर ही निवास करेंगे। यदि कोई भी चिकित्सक बिना अनुमति जिले से बाहर जाता है तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाई की जाएगी। डीएम ने सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह से कहा कि वह सभी डाक्टरों की ड्यूटी लिस्ट मेरे पास भेजें। इस दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने वाले डा. कामराज राव एवं डा. फूलचंद्र का वेतन रोकने का आदेश भी दिया। जबकि रामाशीष सरोज, डा. हेमंत कुमार, डा. हरीश कुमार और डा. शालिनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अनुपस्थित रहने वाले डाक्टर्स के बारे में सही उत्तर न देने पर डा. वीके सिंह को भी जिलाधिकारी ने कड़े लहजे में चेताया। इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed