फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DM-SP took stock of Expo Mart

एक्सपो मार्ट में का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Sat, 24 Sep 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
DM-SP took stock of Expo Mart
भदोही। अक्टूबर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले को लेकर शनिवार को दोपहर में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्पेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भदोही में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कालीन मेला आयोजित होना जिले के लिए गौरव वाली बात है। मार्ट के निरीक्षण के बाद आयोजकों कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने मेले से पहले सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम ने मेले के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किग, स्ट्रीट लाइट, रोड निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने का सीईपीसी को आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। कारपेट सिटी में स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए बीडा को जिम्मेदारी दी तथा इंदिरा मिल और अहमद गंज गजिया के ओवरब्रिजों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए। सीईपीसी सदस्यों ने एक्सपो मार्ट में मौजूदा समय की कमियों की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए मेले के दौरान आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था कराने की मांग की। जिस पर डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला आयोजित हो रहा है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। इससे जिले की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। स्थानीय उद्यमियों, निर्यातकों, बनुकरों व अन्य हितधारकों को लाभ होगा। जिला प्रशासन बेहतर से बेहतर व्यवस्था कराएगा। इस दौरान मौजूद अधिकारियों से मेले के दौरान शांति व्यवस्था, वाहनों के आने जाने, पार्किंग की उच्चस्तरीय व्यवस्था कराने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। मार्ट में सीलन की समस्या तथा बेसमेंट और छत से पानी रिसने की समस्या को दूर करने के लिए राजकीय निर्माण निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसपी ने शांति और कानून व्यवस्था तथा यातायात व पार्किंग की व्यवस्था के लिए अभी से प्लानिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईपीसी के असलम महबूब, अनिल सिंह, इम्तीयाज अहमद, रोहित गुप्ता, दर्पण बरनवाल, अखिलेश कुमार के अलावा एएसपी राजेश भारती, एसडीएम चंद्रशेखर, उपायुक्त उद्योग उमेश चन्द्र वर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण एसबी राव, पीडी एसपी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed