{"_id":"6076dbae8ebc3ed515351bc9","slug":"dm-sp-inspected-the-district-jail-bhadohi-news-vns5849479173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलतीं डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु न मिलने पर जहां संतोष जताया तो वहीं साफ- सफाई के साथ ही व्यवस्था संबंधी अन्य हिदायत दी। जिला जेल में बंदियों की समस्या की जानकारी लेने के लिए डीएम-एसपी दोपहर बाद अचानक जिला जेल पहुंचे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहकर बारी-बारी से प्रत्येक बैरकों की जांच की। साथ ही बंदियों से उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने बताया कि महिला के अलावा अन्य सभी बैरकों की तलाशी की गई। जेल के अंदर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था संतोषजनक पाया गया। बताया कि जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाया गया। जेल प्रशासन को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। रूटीन निरीक्षण के तहत जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।